अंतर्राष्ट्रीय
26 खबरें
सात साल बाद भारत लौटेंगे शी चिनफिंग, BRICS में मोदी से मुलाकात पर टिकी नजर
चीनी राष्ट्रपति 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर उनकी यात्रा की पुष्टि की है।
BAPS दौरे के बाद एफिल टावर बंद, महिला कर्मचारियों को हटाने के आरोप पर भड़का विवाद; मैनेजमेंट ने मानी गलती
रिस में एफिल टावर सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहा। विवाद शनिवार को BAPS के करीब 100 सदस्यों के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर उनकी जगह से हटाने के अनुरोध से जुड़ा है। कर्मचारियों के विरोध के बाद मैनेजमेंट ने माना कि ऐसा अनुरोध नहीं किया जाना चाहिए था।

कैलगरी पुलिस ने जारी कीं 15 भारतीय युवकों की तस्वीरें, जबरन वसूली और फायरिंग के आरोपों में चार्जशीट
कनाडा के कैलगरी शहर में दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की घटनाओं में पुलिस ने 15 भारतीय मूल के आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक अप्रैल 2025 से अब तक 49 वसूली से जुड़ी घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिनमें 19 फायरिंग की वारदातें शामिल हैं।
नेपाल में तबाही के 11वें दिन दो जिंदगियां बचीं, 740 फीट सुरंग से चीनी नागरिक और मलबे में दबी 64 साल की महिला रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के 11वें दिन राहत अभियान के दौरान दो लोगों को जिंदा बचाया गया। नुवाकोट में 64 वर्षीय चंद्रिका श्रेष्ठ को घर के मलबे और कीचड़ से बाहर निकाला गया, जबकि त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की करीब 740 फीट लंबी सुरंग से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित निकाला गया। दूसरी ओर हजारों लोगों की तलाश अब भी जारी है।
कीव में जयशंकर का बड़ा बयान- रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में भारत निभाएगा भूमिका, बोले- मदद के लिए हम तैयार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कीव में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ बातचीत में ब्लैक सी में कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा, नेविगेशन और वैश्विक खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहे। जयशंकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब युद्ध के बीच समुद्री मार्गों पर हमले बढ़े हैं।
होर्मुज संकट के बीच पीएम मोदी-पेजेशकियान की मुलाकात, चाबहार से ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर नजर
किर्गिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी चिंता के बीच हुई इस बैठक को भारत-ईरान संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बातचीत में क्षेत्रीय तनाव, चाबहार पोर्ट, जहाजों की आवाजाही और भारत की ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दे अहम हो सकते हैं।
बाढ़ में बहता हुआ बैंक लॉकर पहुंचा धादिंग, 92.68 लाख निकालते 29 लोग गिरफ्तार; त्रिशूली से शुरू हुई हैरान करने वाली कहानी
नेपाल की भीषण बाढ़ के बीच त्रिशूली नदी के तेज बहाव में एक बैंक लॉकर बहकर धादिंग पहुंच गया। लॉकर मिलने के बाद 29 लोग उसे तोड़कर नकदी निकालते पकड़े गए। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल ने मौके से 92,68,505 नेपाली रुपये बरामद किए। इसी दौरान बाढ़ में बहकर आए शव से सोने की बालियां चोरी करने के आरोप में दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
ममदानी के विरोध पर अमेरिकी सिंगर का पलटवार, मोहन भागवत के समर्थन में बोलीं- ‘मोदी-BJP विरोध में हो रहा इवेंट का विरोध’
RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के विरोध के बीच अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने उनका विरोध किया और आरोप लगाया कि कार्यक्रम का विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP विरोधी सोच से प्रेरित है।
ईरान ने दिखाया सुप्रीम लीडर का नया वीडियो, जिंदा होने का दावा मजबूत; लेकिन तारीख गायब होने से सवाल बरकरार
ईरान ने सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह धार्मिक अध्ययन सत्र में एक छात्र की थीसिस सुनते और उस पर अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनकी आवाज भी पहली बार सुनाई दे रही है। हालांकि, फुटेज के साथ तारीख नहीं बताई गई है, इसलिए इसकी ताजगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।