राजनीति
32 खबरें
‘बिना सच्चाई जाने हमला ठीक नहीं’, गौरव भाटिया के केस में CJP नेताओं को HC की सलाह
दिल्ली हाई कोर्ट में गौरव भाटिया की ओर से दायर मानहानि मामले की सुनवाई हुई। विवादित X पोस्ट को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका ने उसे हटाने पर सहमति जताई, जबकि भाटिया ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग पर जोर दिया।
गुजरात में PM मोदी का Gen-Z से संवाद, रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे; Y-शेप स्टेज ने खींचा ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वे रैंप पर चलते हुए सीधे युवाओं के बीच पहुंचे। इस बार कार्यक्रम का मंच भी अलग अंदाज में तैयार किया गया है, जहां Y-शेप रैंप के चारों तरफ युवा मौजूद हैं।
मायावती के बाद कौन? आकाश आनंद फिर हाशिए पर, ईशान की एंट्री से बढ़ी उत्तराधिकारी की चर्चा; क्या BSP में खुलेगा महिला नेतृत्व का रास्ता?
BSP में मायावती के बाद उत्तराधिकारी को लेकर फिर चर्चा तेज है। आकाश आनंद की बदलती भूमिका और ईशान आनंद को मिली नई जिम्मेदारी ने इस बहस को और हवा दे दी है। सवाल है कि 2027 से पहले मायावती उत्तराधिकारी का ऐलान करेंगी या खुद ही पार्टी का मुख्य चेहरा बनी रहेंगी।
‘जेल में जहर दिया गया होगा...’ संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, राहुल गांधी की सलाह पर कराएंगे टॉक्सिकॉलजी टेस्ट
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे किसी जहरीले पदार्थ का असर हो सकता है। राउत के मुताबिक, उन्होंने राहुल गांधी से इस बारे में बातचीत की थी, जिसके बाद उन्हें टॉक्सिकॉलजी टेस्ट कराने की सलाह दी गई। हालांकि, जहर दिए जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान- ‘सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए’
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सनातन आस्था और भारतीय विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि इसे मिटाने की कोशिश करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए। उन्होंने श्रीकृष्ण के संदेश को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया।
निशु आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज विवाद क्या है? जंतर-मंतर की मारपीट से CJP प्रदर्शन तक, जानिए पूरा मामला
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार से मारपीट का मामला अब राजनीतिक विवाद बन गया है। मामले में स्वतंत्र भारद्वाज का नाम सामने आने के बाद राहुल गांधी, चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव भी मुद्दे पर सक्रिय हुए। स्वतंत्र ने पहले मारपीट की बात कही, बाद में इसे आत्मरक्षा बताया। पुलिस कार्रवाई और FIR को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
राघव चड्ढा के बाद धर्मवीर गांधी का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब होने का दावा, प्रशासन ने बताया- खबर बेबुनियाद
पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर उठे विवाद में नया मोड़ आ गया है। पटियाला सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के नाम मतदाता सूची से गायब होने की खबरों के बाद प्रशासन ने इसे गलत बताया है। प्रशासन के मुताबिक 13 अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में डॉ. गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी अपनी एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे।
पंजाब CM भगवंत मान पर BJP का बड़ा हमला, 5 करोड़ में रेप केस ‘सेटल’ कराने का आरोप; ऑडियो क्लिप से गरमाई सियासत
पंजाब में बीजेपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि बिचौलियों के जरिए 5 करोड़ रुपये लेकर दुष्कर्म के मामलों को कथित तौर पर सेटल कराया जा रहा था। पार्टी ने कुछ ऑडियो क्लिप भी जारी की हैं। हालांकि, इन क्लिप में भगवंत मान या उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बेटी के बयान से मां की कुर्सी गई! तेलंगाना में मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर, जाते-जाते CM रेवंत पर उठाए सवाल
तेलंगाना कांग्रेस में कई दिनों से चल रहा अंदरूनी विवाद आखिरकार कोंडा सुरेखा की कैबिनेट से विदाई तक पहुंच गया। उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल की मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके करीबियों को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद पार्टी के भीतर कार्रवाई की मांग उठी थी। सुरेखा ने खुद इस्तीफा देने से इनकार किया और कहा कि बेटी के बयान के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी।