ताज़ा खबरें
20 खबरें • सभी श्रेणियों की नई अपडेट्स।
भाजपा पार्षद से भिड़े भजन गायक गन्नू महाराज, बोले- ‘तेरे जैसे कई आए और चले गए’; वीडियो वायरल
कमला नेहरू कॉलोनी में बिजली के पोल लगाने को लेकर भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल और भजन गायक गन्नू महाराज के बीच बहस हो गई। दोनों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
18 महीने बाद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, अमेरिका रवाना होने से पहले महापौर ने जारी किया आदेश
वार्ड 24 के भाजपा पार्षद जीतू यादव को महापौर परिषद में फिर शामिल कर लिया गया है। नाबालिग से मारपीट के मामले में नाम आने के बाद उन्हें पार्टी और एमआईसी से बाहर किया गया था, लेकिन पुलिस के पूरक चालान में संलिप्तता के स्पष्ट सबूत नहीं मिलने के बाद उनकी राजनीतिक वापसी हुई।
MP में हाईटेक सुगम बसों की एंट्री, ड्राइवर ने शराब पी तो बस स्टार्ट नहीं होगी; रूट बदला तो बजेगा अलार्म
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई तकनीकी इंतजाम किए गए हैं। ब्रीथ एनालाइजर, CCTV, झपकी डिटेक्शन, लेन अलर्ट और ऑनलाइन टिकटिंग जैसी सुविधाएं बसों में होंगी।
BRICS Summit में शी जिनपिंग की एंट्री, दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति; शाम को PM मोदी से अहम मुलाकात
भारत की मेजबानी में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी, जिस पर दुनिया की नजर है।
अवैध प्लॉटिंग की शिकायत के बाद कारोबारी के घर आधी रात हंगामा, 2 राउंड फायरिंग का दावा; CCTV में दिखा अलग सच
रातीबड़ इलाके में 60 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ने घर के बाहर दो राउंड फायरिंग और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस को CCTV में गोली चलाते हुए कोई व्यक्ति नजर नहीं आया, इसलिए फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इंदौर के भीलबड़ौली में हत्या का खुलासा: दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, 8 लाख के लेन-देन और महिला मित्र के फोन कॉल पर हुआ विवाद
इंदौर के गौतमपुरा क्षेत्र के भीलबड़ौली में किसान विष्णु तंवर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त राहुल मंडलोई ने अंजाम दी। पुलिस के अनुसार 8 लाख रुपए के लेन-देन और एक महिला मित्र के बार-बार आ रहे फोन कॉल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में पत्थर से वार कर हत्या तक जा पहुंची। आरोपी ने वारदात के बाद खून से सने कपड़े धोए और पुलिस से बचने के लिए कीटनाशक भी पी लिया।
‘द फॉलिंग मैन’ की वो तस्वीर, जिसे दुनिया भूल नहीं पाई; 9/11 के उस एक पल में छिपी थी हजारों जिंदगियां
11 सितंबर 2001 की त्रासदी को दर्ज करने वाली ‘The Falling Man’ दुनिया की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गई। तस्वीर में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान आज भी निश्चित नहीं है, लेकिन उस एक फ्रेम ने 9/11 की मानवीय पीड़ा को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।
बादल फटा, पहाड़ दरका और हाईवे डूबे! केदारनाथ से MP-बिहार तक बारिश का कहर, लाखों लोग प्रभावित
उत्तराखंड में बादल फटने के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग बोल्डर और मलबे से बंद हो गया है। यूपी के कई जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े हैं, जबकि मध्य प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
तबादले की फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी मोटी रकम! रेलवे के 2 अफसरों पर CBI का केस, जांच शुरू
प्रयागराज मंडल में स्पाउस ग्राउंड पर तबादले के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने सहायक कार्मिक अधिकारी और कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। गोपनीय जांच में अनुचित लाभ की मांग की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।

बड़वानी में गांजे की सबसे बड़ी जप्ती: चार खेतों से 6,185 पौधे बरामद, कीमत ₹52 लाख
बड़वानी जिले के बोरपड़ावा जंगल में पुलिस ने ड्रोन और 75 जवानों की मदद से चार खेतों में लगी अवैध गांजे की फसल पकड़ी। 10 क्विंटल 71 किलो गांजा जब्त, आरोपी मौके से फरार, वन विभाग की मदद से चिन्हित।
फिर जहरीली गैस का रिसाव, अस्पताल पहुंचे 8-10 लोग; प्रशासन के दावे और जमीन की हकीकत में फर्क क्यों?
पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना के बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी के बाद करीब 8 से 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर बताई गई है
एक ही मठ के पते पर 40+ पासपोर्ट! भंते बोले- न पुलिस आई, न STF; आखिर कैसे हुआ ये खेल?
एक मठ के पते का इस्तेमाल कर 40 से ज्यादा पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है। मठ प्रबंधन का दावा है कि न पुलिस ने पते का सत्यापन किया और न STF ने कोई जानकारी ली।
सांसों के लिए तड़पता रहा 6 साल का मासूम, ऑक्सीजन मास्क के इंतजार में बिगड़ी हालत; रास्ते में मौत
चुरहट अस्पताल से रीवा ले जाए जा रहे 6 साल के बैगा बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध थी, लेकिन मास्क नहीं मिला और एंबुलेंस में भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
रायसेन जेल में कैदी का खौफनाक खेल, प्रहरी को गोली मारी फिर आंखों में झोंकी मिर्ची; जेल ब्रेक की साजिश बेनकाब
नौ दिन पुराने गोलीकांड का CCTV सामने आने के बाद पूरी वारदात की तस्वीर साफ हुई है। पुलिस के मुताबिक जमानत नहीं मिलने से नाराज कैदी नीलेश ने साथियों के साथ भागने की योजना बनाई थी।

MP Top 5 News: फर्जी पासपोर्ट केस में STF की जांच समेत मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश में संदिग्ध फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क की जांच से लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रदेश में खराब मौसम का अलर्ट है, BRICS सुरक्षा व्यवस्था के कारण फ्लाइंग ट्रेनिंग गतिविधियां प्रभावित हैं और न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर MP High Court ने चिंता जताई है।

Top 5 National News: मोदी-शी बैठक की तैयारी, पुतिन का दिल्ली दौरा समेत देश की 5 बड़ी खबरें
BRICS Summit से पहले भारत की कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक की तैयारी हो रही है, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। Supreme Court के पैकेज्ड फूड warning labels मामले से लेकर शेयर बाजार और रुपये की गिरावट तक ये आज की पांच प्रमुख राष्ट्रीय खबरें हैं।
पहले लिया शपथ पत्र, फिर टीम को लौटते ही करा दी नाबालिग की शादी, कलेक्टर जनसुनवाई के बाद 9 पर FIR
सांवेर इलाके में 17 साल 5 महीने की किशोरी का विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने पहले परिजनों से शपथ पत्र लिया था। इसके बावजूद टीम के लौटते ही उसी शाम शादी करा दी गई, जिसका खुलासा दो महीने बाद शिकायत के जरिए हुआ।
ATM का रास्ता पूछना बना ठगी का बहाना, वृद्धा के गहने उतरवाकर रुमाल में रख दिए पत्थर
बाणगंगा इलाके में सुंदरबाई के साथ ठगी का मामला सामने आया है। रास्ता बताने के दौरान तीन लोगों ने उन्हें बातों में फंसाया और सुनसान जगह ले जाकर सोने के झुमके व मंगलसूत्र ले लिए।
इंदौर में यात्री परिवहन का नया विजन, CM मोहन यादव बोले- सुरक्षित और ग्रीन होगी व्यवस्था; PPP मॉडल पर जोर
इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के साथ इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और अन्य ग्रीन एनर्जी आधारित बसों को बढ़ावा देना है।