
मनोरंजन
31 खबरें


'देसी गर्ल' से 'देसी मम्मा' बनीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया दुर्गा मंत्र; वीडियो ने जीता दिल
प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी को दुर्गा मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे हिस्से में पार्टी मूड में डांस करती दिखती हैं। फैंस ने इसे 'देसी गर्ल से देसी मम्मा' का खूबसूरत सफर बताया।

कान्स 2026 का अनदेखा लुक आया सामने! ऐश्वर्या राय के गाउन में जड़े थे 7,000 मोती, 600 घंटे की मेहनत से हुआ तैयार
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के महीनों बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का एक अनदेखा लुक सामने आया है। डिजाइनर टोनी वार्ड ने पहली बार इस कस्टम कॉउचर गाउन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे तैयार करने में 600 घंटे से ज्यादा समय लगा और इसमें 7,000 से अधिक मोतियों का इस्तेमाल किया गया।

₹4,995 की ड्रेस... और शालीन अंदाज! प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु का एलिगेंट लुक बना चर्चा का विषय
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सरसों-पीले रंग की ₹4,995 की फ्लोइंग ड्रेस में अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। सादगी, आराम और एलिगेंस से भरपूर इस लुक ने एक बार फिर साबित किया कि मैटरनिटी फैशन स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद सहज भी हो सकता है।

'Toxic' का काउंटडाउन शुरू! Yash ने नए पोस्टर के साथ ट्रेलर डेट का किया ऐलान, 8 अगस्त को पहली झलक
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा। नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘वो बात अलग थी...’ Ranaji 2.0 पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, बॉलीवुड कमबैक के लिए रखी बड़ी शर्त
‘मुझको राणाजी माफ करना’ के नए वर्जन ‘Ranaji 2.0’ पर ममता कुलकर्णी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने माहिरा शर्मा की परफॉर्मेंस की तारीफ की, लेकिन माना कि ओरिजिनल गाने की छाप आज भी दर्शकों के दिलों में गहरी है। साथ ही उन्होंने फिल्मों में वापसी के लिए दमदार कहानी और अपनी मौजूदा सोच के अनुरूप किरदार की शर्त रखी है।

‘रामायण’ के ट्रेलर में खुला किरदारों का पिटारा! कैकेयी बनीं लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा; जानिए किसने निभाया कौन-सा रोल
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी भव्य दुनिया के साथ कलाकारों के किरदार भी चर्चा में आ गए हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, रवि दुबे, अरुण गोविल और कई अन्य कलाकार पौराणिक पात्रों को पर्दे पर उतारते नजर आएंगे।

'बंटवारा 1947' की नई स्टार कनिका कपूर कौन हैं? 13 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, अब सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर के बाद अभिनेत्री कनिका कपूर चर्चा में हैं। कम उम्र से अभिनय की शुरुआत करने वाली कनिका अब इस पीरियड ड्रामा में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

‘मां को हिंदू-मुसलमान में मत बांटिए…’ बंटवारे के जख्मों के बीच इंसानियत बचाते दिखे सनी देओल
फिल्म ‘बटवारा 1947’ के ट्रेलर में विभाजन की हिंसा, विस्थापन और सांप्रदायिक नफरत के बीच एक परिवार के संघर्ष को दिखाया गया है। सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'कहानी 3' में यामी गौतम की एंट्री! विद्या बालन की नहीं बढ़ेगी कहानी, मिलेगा नया सस्पेंस
बॉलीवुड की चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइज़ 'कहानी' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कहानी 3' में इस बार विद्या बालन की जगह यामी गौतम मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर सुजॉय घोष करेंगे। हालांकि, तीसरी फिल्म पिछली फिल्मों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि उसी सिनेमाई दुनिया में एक बिल्कुल नया रहस्य और नया किरदार लेकर आएगी।