
समाचार लोड हो रहे हैं… / Loading news…
समाचार लोड हो रहे हैं… / Loading news…
40 खबरें


हरदोई साइबर पुलिस का दावा: ठगों के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप नंबरों से जुड़ा आईपी पाकिस्तान का मिला। पुलिस ने साफ किया कि इससे आरोपियों की लोकेशन साबित नहीं होती।
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने अभी से व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं को जरूरत के मुताबिक पहले अलग-अलग होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा और स्थिति सामान्य होने पर चरणबद्ध तरीके से मुख्य स्टेशन की ओर भेजा जाएगा।
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के बाद उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी बनी हुई है। जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग बढ़ाने के साथ ड्रोन और CCTV से निगरानी शुरू की है।

बुरहानपुर के बोदरली वन क्षेत्र में तीन दिन से पेड़ पर डेरा जमाए मादा भालू को वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ लिया। इंदौर से पहुंची विशेष टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू पूरा किया।
भुंजवा मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहे युवक को रोकना रेत कारोबारी को भारी पड़ गया। विवाद के बीच युवक ने कट्टे से गोली चला दी, जो कारोबारी की जांघ को छूकर निकल गई। पुलिस अब CCTV के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी है।
गर्भपात की दवाओं के बड़े स्टॉक की जांच अब सिर्फ एक मेडिकल स्टोर तक सीमित नहीं रही। दस्तावेजों और बिलों की पड़ताल में मध्य प्रदेश के साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश की फर्मों के नाम सामने आए हैं, जिनका विभाग सत्यापन कर रहा है।
कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता के तहत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है। नए जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या 56 हो गई है।
गुना पुलिस ने 579 वारंटी आरोपियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर उनके ठिकानों की GPS लोकेशन दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इस व्यवस्था से टीमों को सटीक स्थान की जानकारी मिलेगी और दबिश के दौरान स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाने पर निर्भरता कम होगी।
बालाघाट के नीमटोला में सहकारी समिति मनेरी के प्रबंधक विलास चौरे के घर EOW ने छापा मारा। जांच एजेंसी के मुताबिक, उसकी ज्ञात आय की तुलना में करीब चार गुना अधिक संपत्ति मिली है। टीम ने करीब 2 करोड़ रुपए के वाहन और कई निवेश-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।